रुड़की के धनोरी में एनआईसी कॉलेज के पास एक ट्रक और स्कूटी की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक अनुज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रुड़की। धनोरी स्थित एनआईसी कॉलेज के पास शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दौलतपुर निवासी अनुज (25) शनिवार सुबह अपनी स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान धनोरी एनआईसी कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी अनुज के रूप में हुई है। ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार चालक की तलाश कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed