देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं।

देहरादून और मसूरी के कुछ क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि, आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

ऐसे में दिन के मुकाबले रात और सुबह के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो पा रही है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राज्य के सभी जनपदों में बारिश की संभावना नहीं है।

वहीं पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम के शुष्क होने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 27.0, 15.8

पंतनगर, 25.5, 16.6

मुक्तेश्वर, 15.4, 8.1

नई टिहरी, 17.9, 7.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed