उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी के उनके पैतृक आवास पंचूर में निधन हो गया। पौड़ी एसएसपी सर्वेश कुमार ने इसकी पुष्टि की, उनका निधन सुबह करीब 11 बजे हुआ।देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए पुष्टि की है। सावित्री देवी का निधन करीब सुबह 11 बजे उनके पैतृक घर पंचूर में हो गया।

सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करके दुख जताया है। धामी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed