हरिद्वार में देर रात कई वाहनों में आग लग गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई।
देहरादून से एक धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रक, दो कार और बस में टक्कर हो गई। इस दौरान डंपर और ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम निवासी बिजनौर के रूप में होना बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

