देहरादून -उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश में ‘मैं हूं पप्पू’ अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनके इस अभियान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पप्पू ढूंढने लगे तो कई पप्पू मिल जाएंगे। देश ने राहुल गांधी को पप्पू मान लिया है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में अपने चुनाव अभियान के दौरान यह कहा है कि वह जल्द ही प्रदेश में ‘मैं हूं पप्पू’ अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं और पप्पू के साथ पूरे देश की शुभकामनाएं होगी। इसी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज किया है।
कांग्रेस के ‘मैं हूं पप्पू ‘ अभियान पर भाजपा ने कसा तंज।
