updates

ब्लॉगर बिरजू मयाल रामनगर से गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

नैनीताल/रामनगर: खुद को पत्रकार बताकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वाले बिरजू मयाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें अवैध वसूली, महिलाओं से छेड़छाड़, धमकाने और अभद्र व्यवहार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, बिरजू मयाल लंबे समय से सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोगों को डराने और झूठे आरोप लगाकर उनसे पैसे वसूलने की गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस ने आरोपी को 27 जुलाई को रामपुर रोड हाईवे स्थित मंडी गेट के पास से गिरफ्तार किया।

तीन नई एफआईआर दर्ज:

FIR संख्या 279/25 – वादी राकेश नैनवाल, निवासी ढिकुली की शिकायत पर धारा 351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज, जिसमें बिरजू द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप है।

FIR संख्या 280/25 – वादी दिनेश मेहरा, निवासी शिवलालपुर रामनगर की तहरीर पर धारा 308(2)/351(3) BNS में मुकदमा, जिसमें ₹10,000 की वसूली की मांग और धमकी का मामला दर्ज हुआ।

FIR संख्या 281/25 – वादिनी नीमा देवी, निवासी भरतपुरी रामनगर की शिकायत पर धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज, जिसमें बिरजू पर छेड़छाड़ व गाली-गलौज का आरोप है।

बिरजू मयाल के खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज हैं:

FIR No. 135/25 – धारा 115/352/351(2) BNS

FIR No. 64/21 – IPC व SC/ST एक्ट की धाराएं

FIR No. 109/22 – IPC की धाराएं 323, 353, 427, 447, 504, 506

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या बिरजू किसी संगठित गिरोह के साथ मिलकर काम कर रहा था।

CO रामनगर ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *