देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए हेली सेवा की टिकटिंग व्यवस्था को इस बार पूरी तरह समयबद्ध और पारदर्शी बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तैयारियां तेज कर दी हैं।

हेलीकाप्टर सेवा लेने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें शटल सेवा, टिकटिंग प्रक्रिया और संचालन से जुड़ी व्यवस्था पर मंथन हुआ।

बताया गया कि इस बार कुल आठ रूट पर हेली आपरेटरों का चयन कर लिया गया है और उनकी इनवेंट्री जल्द ही आइआरसीटीसी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया को तय समय के भीतर शुरू किया जा सकेगा। साथ ही चार नए हेली आपरेटरों के साथ ट्राइपार्टी एग्रीमेंट की औपचारिकताएं भी एक-दो दिन में पूरी करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में फंड निकालने और संचालन की निरंतरता पर भी जोर दिया गया। यूकाडा ने स्पष्ट किया कि हेली आपरेटरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सेवा बाधित न हो। पिछली यात्रा में रिफंड में देरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इस बार सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया गया।इस वर्ष शत प्रतिशत आनलाइन बुकिंग टिकटिंग व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शत प्रतिशत आनलाइन बुकिंग आइआरसीटीसी के माध्यम से होगी। टिकट बुकिंग 10 से 12 अप्रैल के बीच शुरू होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से लगभग 20-20 दिनों के स्लाट में खोला जाएगा। मौसम और यात्रियों की संख्या के अनुसार आगे की टिकटिंग का निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *