देहरादून.

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड से एक सांसद अजय टम्टा को जगह मिली है। अजय टम्टा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए जनभावनाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार में अजय टम्टा के मंत्री बनने के साथ ही उनके नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद टम्टा पहले ऐसे सांसद हैं जो दो सरकारों के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने में कामयाब रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय टम्टा को केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने उत्तराखंड की जन भावनाओं के साथ छलावा किया है। चुनावी घोषणा और चुनावी रैली में लगातार भाजपा के नेता दावा कर रहे थे कि मंत्रिमंडल में

 

गढ़वाल लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद अनिल बलूनी को जगह दी जाएगी, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार में कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों से कम से कम दो सांसदों को मंत्री बनाया जाय। कांग्रेस ने पूर्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल पंडित गोविंद पंत, पंडित के.सी पंत, पंडित नारायण दत्त तिवारी, ब्रह्म दत्त, भक्त दर्शन रावत, महावीर प्रसाद त्यागी, हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे नेताओं का हवाला देते हुए कहा कि इन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास के लिए काफी कार्य किए हैं।

हरीश रावत ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहकर काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं भाजपा ने उत्तराखंड से एक सांसद को केंद्रीय कैबिनेट में जगह देने पर प्रसन्नता जताई है। बीजेपी ने कहा है कि अजय टम्टा लगातार तीसरी बार के विधायक के सांसद है। केंद्र सरकार में वह पहले भी मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। केंद्र सरकार ऐसे नेताओं के अनुभवों से का लाभ लेना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *