कांग्रेस को लगा एक और झटका,

देहरादून –उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने आज कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। देहरादून में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ने महेश शर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

महेश शर्मा की नाराजगी तब सामने आई, जब कांग्रेस ने नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद महेश शर्मा का भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा था और आज महेश शर्मा ने देहरादून में भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली है। अब ऐसे में देखना होगा कि, महेश शर्मा के जाने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में कितना नुकसान होता है, तो वहीं भाजपा को कितना फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *