रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बुधवार को रुद्रपुर दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हाल में दोपहर संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और चुनावी तैयारियों को गति देगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *