बागेश्वर के भागीरथी नाले में मिला नवजात लड़की का शव, पुलिस ने नवजात लड़की का शव कब्जे में लेकर जांच शुरु की बागेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भागीरथी नाले में एक नौ महीने की नवजात लड़की का शव मिला है। इस घटना के बाद एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। नवजात लड़की का शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई है। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा नवजात लङकी का शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गए है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया की उनके द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *