Oplus_16908288

सहारनपुर : HDFC Bank की ओर से मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित St. Andrew’s Auditorium में आयोजित ‘हुनर सीजन-11’ डांस प्रतियोगिता में सहारनपुर के दीपक सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

दिल्ली रोड स्थित क्लेमैन टाऊन निवासी दीपक सैनी वर्तमान में एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा, सहारनपुर में ट्रांजैक्शन असिस्टैंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रारंभिक और सेमीफाइनल दौर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दीपक ने फाइनल राउंड में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम चरण में उन्होंने अपनी ऊर्जा, तालमेल और अभिव्यक्ति से जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डांसिंग जज वैभव गुर्गे ने दीपक सैनी को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इंडिया लेवल की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जीत हासिल करना उनके लिए गर्व का क्षण रहा। दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, सहकर्मियों और मार्गदर्शकों को दिया।

इस उपलब्धि पर मुख्य शाखा के क्लस्टर हेड विवेक पांडे व शाखा प्रबंधक अनुभव बंसल सहित समस्त स्टाफ ने दीपक को माल्यार्पण कर बधाई दी। उनकी सफलता से सहारनपुर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *