दिनांक 11 फरवरी 2026 को श्री संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर अपने पुत्र दिगंबर धीमान उम्र 28 वर्ष के दिनांक 09 फरवरी 26 को घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना बसंत विहार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।गुमशुदगी की जांच के दौरान गुमशुदा दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर पंजीकृत अभियोग में उसके दिनांक: 09-02-26 को कोर्ट की तारीख पर आने तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर बाद में घर आने की बात कहते हुए कही चले जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
साथ ही गुमशुदा दिगम्बर धीमान के कुछ अन्य साथियों जिनके साथ बैठकर वह अक्सर नशा करता था के भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब होना प्रकाश में आया।
जांच के दौरान गुमशुदा के साथियों का दिनांक: 09-02-26 की रात्रि में एक टैक्सी के माध्यम से एक साथ जाने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए दिनांक: 17-02-26 को उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी: न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा दिनांक: 09-02-26 की रात्री में गुमशुदा के साथियों द्वारा उसकी टैक्सी से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर फेंकना बताया गया।
जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगलों से बरामद करते हुए टैक्सी चालक राजनन्दन को गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक दिगम्बर के धीमान के पिता सन्तराम पुत्र बुधई दास निवासी: शास्त्रीनगर खाला, बसन्त विहार के बयानों व दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त गुमशुदगी को तरमीम करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों हेमन्त सेमवाल,आदिल, संजू तथा अन्य के विरूद्ध थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0: 30/26 धारा: 103 (1), 238 (1), 61 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में मृतक दिगम्बर धीमान के साथियों द्वारा रेसकोर्स स्थित कमरे में उसकी हत्या किये जाने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आने पर अभियोग की विवेचना को थाना नेहरू कालोनी स्थानान्तरित किया गया।आपराधिक इतिहास अभियुक्त हेमन्त सेमवाल:-
01: मु0अ0सं0: 59/22 धारा: 147, 148 ,323, 326 452 307 34 भादवि कोतवाली नगर देहरादून ।
02: मु0अ0सं0: 623/25 धारा: 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त आदिल:-
01: मु0अ0सं0: 59/22 धारा: 147, 148 ,323, 326 452 307 34 भादवि कोतवाली नगर देहरादून ।
02: मु0अ0सं0: 623/25 धारा: 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त वैभव:-
01: मु0अ0सं0: 623/25 धारा: 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर, देहरादून ।
पुलिस टीम:-
थाना बसन्त विहार, थाना नेहरू कालोनी तथा एसओजी की संयुक्त टीम ।

