रुड़की में आज ईद-उल फितर के त्यौहार पर ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई है। आज ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगो ने ईद की नमाज अदा की है। वहीं ईद की नमाज़ के दौरान मुफ़्ती सलीम ने नशे के बचाव के लिए बयान किये। साथ ही उन्होंने मुल्क में अमनो-अमान के लिए दुआ भी की। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए ईदगाह में पुलिस भी मौजूद रही है।
बता दे की आज देशभर में ईद-उल फितर का त्योहार मनाया गया है। रुड़की में भी ईद-उल फितर का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हांलाकि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ नज़र आई। वही शहर की मस्जिदों में भी ईद-उल फितर की नमाज अदा की गई है। ईदगाह में आज मुफ़्ती सलीम के द्वारा नमाज पढ़ाई गई है। मुफ़्ती सलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की और से बड़ा सहयोग मिला है। मुफ़्ती सलीम ने बताया कि रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं, तरावीह पढ़ते हैं, कुरआन की तिलावत करते हैं और जान माल का सदका, जकात भी निकालते हैं। यह ईद की नमाज इन सब चीजों का इनाम लेने का दिन होता है। वहीं ईद की नमाज के बाद उनके द्वारा दुआ कराई गई। दुआ की गई है की जिस तरीके से आज नमाज पढ़ी गई है आगे भी ऐसी ही शान के साथ नमाज पढ़ी जाए। मुफ्ती सलीम ने दुआ के दौरान हिंदुस्तान मैं युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत को लेकर सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को इस नशे की लत से बचा कर रखें। वहीं ईद-उल फितर की नमाज के दौरान ईदगाह के पास सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा है।