संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 3637 व्यक्तिगत जबकि 99349 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा संपन्न करने के लिए प्रदेश में 1261 बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील जबकि अतिसंवेदनशील छह केंद्र बनाए गए हैं।
शनिवार को इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा ड्राइंग एंड पेंटिंग की होगी जबकि अंतिम परीक्षा 20 मार्च को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी की होगी। वहीं हाईस्कूल की पहली परीक्षा 23 फरवरी को हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन),टंकण (अंग्रेजी, हिंदी) की, जबकि 20 मार्च को हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत के साथ परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा।

