देहरादून –बाबा साहनी आत्महत्या कांड में फंसे गुप्ता बंधुओं को कोर्ट में पेशी के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा है। दरअसल पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में बढ़ाई गई धारा के बाबत रिमांड के लिए पहुंची थी। इस बीच कुछ अक्रोशित महिलाओं और युवाओं का समूह पहले से ही कोर्ट में मौजूद था। यूको और महिलाओं के इस समूह में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता भी शामिल बताए जा रहे हैं। एक युवक ने विरोध स्वरूप गुप्ता बंधु पर स्याही फेंकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सभी लोग इन्हे फांसी दिए जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने बिना देर किए गुप्ता बंधुओं को कोर्ट लेकर पहुंची।