उत्तराखंड के प्रशिद्ध कैंचीधाम का 15 जून को स्थापना दिवस मनाया जाता है बाबा नीमकरोरी के अनन्य भक्त इस अवसर पर बड़ी संख्या में देश विदेश से कैंचीधाम आते है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा के सभी भक्तों को शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा इसबार सभी धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे है इसलिए हमारे लिए चुनोतियाँ भी है वंही बाबा नीमकरोरी के लाखों भक्त 15 जून को वँहा पर आते है उनको किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार की ओर से हर सम्भव मदद की जाएगी नैनीताल जिला प्रशासन को पहले ही सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए है ।
