देहरादून । चारधाम यात्रा को लेकर आरटीओ (प्रशासन) ने तैयारी पूरी कर दी है। आनलाइन प्लेटफार्म पर संचालित हो रहे बाहरी राज्यों के निजी वाहनों पर भी आरटीओ की पैनी नजर रहेगी। सभी चेक पोस्ट पर निजी वाहनों की चेकिंग के साथ ही वाहन में यात्रियों से नाम, पते पूछे जाएंगे।

किसी भी तरह का संदेह होने पर यात्रियों को अन्य वाहन से चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही निजी वाहन से यात्रियों का परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया जाएगा। अखिल भारतीय पर्यटक वाहन (परमिट) सख्ती से लागू होने के बाद आरटीओ प्रशासन ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

दरअसल, चारधाम यात्रा को देखते हुए आरटीओ प्रशासन ने गढ़वाल संभाग में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। 19 अप्रैल अक्षय तृतीय से चारधाम कपाट के खुलने शुरू हो जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। इसको लेकर राज्य के चेक पोस्ट पर कैमरे लगाए गए हैं। राज्य में बाहरी राज्यों के व्यावसायिक और निजी वाहनों पर विभागीय अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी।

अखिल भारतीय पर्यटक वाहन (परमिट) में संशोधन के बाद बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए सख्त प्रविधान किए गए हैं। लेकिन आनलाइन प्लेटफार्म रैपिडो, ऊबर, ओला, बलाबला के जरिए भी निजी वाहन चारधाम यात्रा में यात्रियों का परिवहन करते हैं। इस बार आनलाइन प्लेटफार्म के जरिए संचालित होने वाले निजी वाहन विभाग की नजरों से नहीं बच पाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से तमाम पुख्ते इंतजाम किए गए हैं।

24 घंटे रहेंगे चेक पोस्ट पर कर्मचारी तैनात

आशारोड़ी, नारसन, विकासनगर चेक पोस्ट पर आरटीओ की टीम तैनात रहेगी। बाइक स्क्वाइड को भी रूटों पर उतरा जाएगा। व्यावसायिक वाहनों के साथ ही निजी वाहनों की भी सख्ती से चेकिंग की जाएगी। चेक पोस्ट पर लेगे कैमरे की मानिटरिंग अधिकारी करेंगे। जिससे वाहनों का राज्य में प्रवेश चेकिंग के बाद ही हो सके। इसके अलावा 24 घंटे में कितने वाहनों ने राज्य में प्रवेश किया। इसका रिकार्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा।

चारधाम यात्रा में आने वाले बाहरी राज्यों के व्यावसायिक और निजी वाहनों की सख्ती से चेकिंग की जाएगी। यदि निजी वाहन यात्रियों को परिवहन करते पाया जाता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। – संदीप सैनी, आरटीओ (प्रशासन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *