रुड़की: भगवानपुर के मक्खनपुर इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय शाहजहां के रूप में हुई है, जो पिछले चार महीने से अपने पति के साथ भगवानपुर में किराए के मकान में रह रही थी।
घटना उस समय हुई जब भगवानपुर के मक्खनपुर क्षेत्र में एक महिला, शाहजहां, सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद, कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला शाहजहां, सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ पिछले चार महीने से भगवानपुर के मक्खनपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। इस हादसे के बाद, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। वही पुलिस ने मौके पर से कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर को मौके से जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। मृतक महिला शाहजहां अपने पति के साथ पिछले चार महीने से भगवानपुर मक्खनपुर में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की पूरी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भगवानपुर मे तेज रफ्तार कंटेनर के कुचलने से महिला की मौत।
