प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। देहरादून की मसूरी विधानसभा में भाजपा के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होने समस्त प्रदेशवासियों से 15 अग्रस्त अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।
वहीं कैबिनेट मंत्री एंव मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि तिरंगा यात्रा मसूरी विधानसभा के अंतर्गत निकाली जा रही है। इस यात्रा में हर वर्ग का काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। यह उत्साह का इस बात का प्रतीक है कि हर एक भारतवासी तिरंगें का सम्मान करता है। उन्होने बताया कि यह यात्रा किशनपुर डाईवर्जन से शुरू होकर दिलाराम चौक से होते हुए हाथीबड़कला, देहरादून में संपन्न हुई है।