देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने देहरादून के गांधी पार्क में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. साथ ही गांधी पार्क में झाड़ू लगाकर पूरे प्रदेश में स्वच्छता का संदेश दिया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 12 अगस्त से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई की जा रही है. साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस अभियान से जुड़कर प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ प्रदेश बनाने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *