रुड़की। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्ष के पद पर डॉ. मधु सिंह को नियुक्त किया है। उनकी घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्होंने डॉ. मधु सिंह को बधाई दी। डॉ. सिंह ने भी पद की जिम्मेदारी को मजबूती से निभाने का संकल्प लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है, जिसमें विभिन्न जिलों के नए पदाधिकारियों का नाम शामिल है।
इस सूची में देहरादून महानगर के लिए सिद्धार्थ अग्रवाल, परवादून के लिए राजेंद्र सिंह तड़ियाल, पछुवादून के लिए मीता सिंह, नैनीताल के लिए प्रताप सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग के लिए भारत भूषण भट्ट, चम्पावत के लिए गोविन्द सामंत, कोटद्वार के लिए राज गौरव नौटियाल, पिथौरागढ़ के लिए गिरीश जोशी, चमोली के लिए गजपाल बड़थवाल, पौड़ी के लिए कमल किशोर रावत, टिहरी के लिए उदय रावत, रुद्रपुर के लिए कमल जिंदल, काशीपुर के लिए मनोज पाल, अल्मोड़ा के लिए महेश नयाल और बागेश्वर के लिए प्रभा गड़िया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।