हरिद्वार। हरिद्वार में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां छह साल की मासूम से अश्लील के मामले में एक बाबा को गिरफ्तार किया गया है।

घटना श्यामपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। कांगड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पास में रहने वाले शिवकुमार बाबा ने उनकी छह साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की है।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित शिवकुमार बाबा को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *