चमोली में क्रवार सुबह करीब 8:30 बजे विमला देवीऔर लक्ष्मी देवी गांव के पास घास काटने गई थी। इस दौरान भालू के अचानक सामने आने और पीछा करने पर दोनों महिलाएं घबराकर 300 मीटर गहरी खाई से गिर गई।

उत्तराखंड के चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नैल के सिदेली तोक में शुक्रवार को भालू के हमले से बचने के लिए भाग रहीं दो महिलाओं की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिलाएं गांव के पास घास काटने गई थीं और रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं। वहीं रुड़की क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने हमला कर चार बच्चों समेत 19 लोगों को काट दिया।

लक्सर के निरंजनपुर गांव में कुत्ते ने एक के बाद एक दस लोगों को काट लिया जबकि लंढौरा में आवारा कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चों को काटा। डूंगरपुर गांव में कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया।

चमोली में हुई घटना के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे विमला देवी (55 वर्ष) पत्नी चंद्रशेखर नेगी और लक्ष्मी देवी (42 वर्ष) पत्नी गजेंद्र नेगी गांव के पास घास काटने गई थी। इस दौरान भालू के अचानक सामने आने और पीछा करने पर दोनों महिलाएं घबराकर 300 मीटर गहरी खाई से गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण, तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी और वन विभाग के दारोगा मोहन बर्त्वाल भी मौके पर पहुंचे।

दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया गया। जहां विमला देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही लक्ष्मी देवी की भी मौत हो गई। पोखरी में तैनात डॉ. शनि चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

लक्सर में मची अफरा-तफरी

लक्सर के निरंजनपुर में शुक्रवार देर रात कुत्ते के काटने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा तथा सीएचसी लक्सर को इसकी सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टर डॉ. फरहान गौड़ ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। वहीं लंढौरा कस्बे में कुत्तों ने तीन साल की बच्ची को बुरी तरह काट डाला

लक्सर के निरंजनपुर गांव में कुत्ते ने एक के बाद एक दस लोगों को काट लिया जबकि लंढौरा में आवारा कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चों को काटा। डूंगरपुर गांव में कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया।

चमोली में हुई घटना के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे विमला देवी (55 वर्ष) पत्नी चंद्रशेखर नेगी और लक्ष्मी देवी (42 वर्ष) पत्नी गजेंद्र नेगी गांव के पास घास काटने गई थी। इस दौरान भालू के अचानक सामने आने और पीछा करने पर दोनों महिलाएं घबराकर 300 मीटर गहरी खाई से गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण, तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी और वन विभाग के दारोगा मोहन बर्त्वाल भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *