काशीपुर । कोतवाली काशीपुर क्षेत्र के कचनालगाजी इलाके में एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, कचनालगाजी निवासी महिला ने बताया कि 6 सितंबर की शाम लगभग 5 बजे उनकी 6 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर के बाहर थी।

आरोप है कि गड्डा कालोनी, कचनालगाजी निवासी फरमान ने बच्ची को इशारे से अपने पास बुलाया और उसे ई-रिक्शा में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ अश्लील और अनुचित हरकतें कीं। एक परिचित ने उसको छुड़वाकर घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(2) व पोक्सो एक्ट की धारा 5(M)/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *