बदरीनाथ (चमोली)। उत्तराखंड की पवित्र वादियों से एक दिल दहला देने वाली और बेहद गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। जिस चारधाम यात्रा पर आस्तिक लोग अपार श्रद्धा और जीवनभर के सपनों के साथ निकलते हैं, वही यात्रा कुछ लोगों के लिए अंतिम सफर बन गई।

प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

बद्रीनाथ धाम की खूबसूरत यात्रा से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, कर्नाटक से आए उन श्रद्धालुओं की हैं, जो गुरुवार की सुबह बड़े अरमानों के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर धाम की जमीन पर उतरा था।

एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

चेहरे पर भगवान बद्री विशाल के दर्शन की अलौकिक खुशी थी। दर्शन के बाद वे भारत के अंतिम छोर, खूबसूरत ”माना गांव” पहुंचे। वहां उन्होंने भीम पुल देखा, सरस्वती नदी के उद्गम की दिव्यता को महसूस किया।

वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

हर कोई उस पल में खुश था, मानो ज़िंदगी की सबसे बड़ी मुराद पूरी हो गई हो। माणा गांव से लौटने के बाद उन श्रद्धालुओं ने अपने गाइड से पूछा था ‘क्या हम आज ही वापस लौट सकते हैं?’ मौसम ने उस वक्त इजाजत नहीं दी, लेकिन किसे पता था कि ये कुदरत का नहीं, बल्कि मौत का इंतजार था।

अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

नियमों के मुताबिक, इन यात्रियों को शुक्रवार सुबह ही वापस लौटना था, लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के चलते उड़ान में देरी हुई।

सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

आखिरकार, दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर उस हेलीकॉप्टर ने बद्रीनाथ धाम से उड़ान भरी। शायद किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये उड़ान इन सभी यात्रियों के लिए इस धरती की आखिरी उड़ान साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *