देहरादून। धामी मंत्रिमंडल की गैरसैंण विधानसभा सत्र से पहले अहम बैठक गुरुवार को सचिवालय में शाम को चार बजे होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अनूपूरक बजट समेत सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विधेयकों के मसौदे को स्वीकृति दी जाएगी।
माना जा रहा है कि इस बैठक में सत्र से संबंधित विषयों पर मंथन के बाद निर्णय किए जाएंगे।

