ऋषिकेश : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेशभर में सरकार और संगठन की तरफ से कई कार्यक्रमों को आयोजन किया गया है. इसी क्रम में सूबे के मुखिया सीएम धामी एक कार्यक्रम में शामिल होने से ऋषिकेश भी पहुंचे थे, जहां सीएम धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित पड़े वन भूमि प्रकरणों और स्थानीय गांवों की समस्याओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

ऋषिकेश के आईडीपीएल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार इन सभी क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने के लिए एक इंटीग्रेटेड फार्मूला यानि कि एकीकृत योजना तैयार कर रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को हमेशा के लिए राहत मिल सके.मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि ऋषिकेश के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के बापू ग्राम की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा है. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि न केवल बापू ग्राम बल्कि क्षेत्र की अन्य विकास योजनाओं को भी आने वाले कार्यक्रमों में प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *