देहरादून– कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों को नरेंद्र मोदी के 10 अप्रैल को देहरादून दौरे के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीय मुलाकात कर जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जिसका प्रमाण है कि वे लगातार राज्य का दौरा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रदेशवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदार की धरती से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

इससे पहले मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक भी की, जिसमें उन्होंने देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *