बेहद निजी रखा गया कार्यक्रम, परिवार के सदस्य और सीमित संख्या में परिचित हुए शामिल

उत्तराखंड के पौराणिक और आस्था के केंद्र Triyuginarayan Temple में बॉलीवुड गायक Jubin Nautiyal ने अपनी बचपन की मित्र रिचा चंदेल के साथ पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लिए।

जानकारी के अनुसार विवाह समारोह बेहद निजी और सादगीपूर्ण रखा गया, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहे। हालिया मीडिया रिपोर्टों में भी इस निजी विवाह समारोह की पुष्टि की गई है।

सूत्रों के मुताबिक यह विवाह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि के समक्ष फेरे लिए। समारोह को जानबूझकर प्रचार से दूर रखा गया और परिवार ने भी इसे निजी दायरे में ही सीमित रखा।

बताया जा रहा है कि जुबिन और रिचा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और दोनों के बीच बचपन से गहरी मित्रता रही है। यही दोस्ती अब जीवनसाथी के रिश्ते में बदल गई। विवाह से जुड़ी आधिकारिक तस्वीरें अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

त्रियुगीनारायण मंदिर को विवाह संस्कारों के लिए विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था। इसी वजह से देशभर से कई जोड़े यहां विवाह के लिए पहुंचते हैं।

उत्तराखंड के मूल निवासी, यहीं पीला-बढ़े

उत्तराखंड के देहरादून में जन्मे और जौनसार क्षेत्र से गहरा संबंध रखने वाले जुबिन नौटियाल हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। पारिवारिक और सांस्कृतिक अवसरों पर वह उत्तराखंड की परंपराओं को विशेष महत्व देते रहे हैं।

जुबिन नौटियाल की विस्तृत बायोग्राफी

पूरा नाम: जुबिन नौटियाल

जन्म: 14 जून 1989

जन्मस्थान: देहरादून, उत्तराखंड

पेशा: प्लेबैक सिंगर, संगीतकार, गीतकार

माता: नीना नौटियाल

पिता: रामशरण नौटियाल

शिक्षा: सेंट जोसेफ अकादमी, वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून

जुबिन नौटियाल भारतीय संगीत जगत के उन गायकों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी अलग और भावपूर्ण आवाज से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। बचपन से ही उन्हें संगीत में रुचि थी। मात्र चार वर्ष की उम्र से उन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया था।बॉलीवुड गायक जुबिन ने की गुपचुप शादी, त्रियुगीनारायण मंदिर में बचपन की दोस्त ऋचा बनीं जीवनसंगिन

देहरादून में शुरुआती शिक्षा पूरी करने के दौरान उन्होंने शास्त्रीय संगीत की भी औपचारिक शिक्षा ली। गिटार, हारमोनियम, पियानो और ड्रम्स जैसे कई वाद्य यंत्रों में भी उन्होंने महारत हासिल की।

करियर की शुरुआत

जुबिन ने 2011 में टीवी रियलिटी शो एक्स फैक्टर में हिस्सा लिया। हालांकि वह विजेता नहीं बने, लेकिन यहीं से उन्हें पहचान मिली। बॉलीवुड में उनका पहला बड़ा ब्रेक 2014 में फिल्म सोनाली केबल के गीत एक मुलाकात से मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सुपरहिट गाने

उनके कई गीत बेहद लोकप्रिय रहे हैं, जिनमें शामिल हैं—

-तुम ही आना

-लुट गए

-रातां लंबियां

-वफा ना रास आई

-हमनवा मेरे

-बेवफा तेरा मासूम चेहरा

-मेहरबानी

कई पुरस्कार मिले

जुबिन को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें आईफा और मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड शामिल हैं। रातां लंबियां के लिए उन्हें विशेष सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *