विकासनगर: देहरादून जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां चकराता क्षेत्र के सहिया क्वानू मोटर मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि, कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी सहिया पहुंचाया गया है.

कलेथा गांव के पास गिरी कार: पुलिस के मुताबिक, यह हादसा चकराता के कलेथा गांव के पास हुआ है. जहां कार संख्या UP 15 DB 8712 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी. बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

वहीं, स्थानीय लोगों ने कार हादसे की सूचना चकराता तहसील और थाना पुलिस को दी. सूचना पर कालसी थाना पुलिस, चकराता थाना पुलिस और तहसीलकर्मी के साथ ही डाकपत्थर से फायर सर्विस से मौके पर पंहुची. जहां स्थानीय लोगों के साथ पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला.दो घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर: इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में प्राथमिक उपचार दिया गया. जहां से डाक्टरों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि सभी लोग कार से घूमने आए. जो हादसे का शिकार हो गए. वहीं, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.हरिद्वार में हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान: हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियाबड़ गांव के पास रविवार शाम चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. गनीमत रही कि बोनट से धुआं निकलते देख चालक ने सूझबूझ से काम लिया. कार को साइड में लगाकर उतर गया. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *