देहरादून। लेंसकार्ट की ड्रेस कोड नीति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने लैंसकार्ट के विभिन्न स्टोर पर पहुंचकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान सभी स्टोर के बाहर भगवा ध्वज लगाए।

कार्यकताओं ने इंदिरा नगर और निरंजनपुर समेत विभिन्न स्टोर पर जाकर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्टोर के बाहर भगवा ध्वज लगाया। संगठन के अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि इस तरह के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेंसकार्ट के इन हाउस ड्रेस कोड के तहत दस्तावेज में हिजाब की अनुमति थी, लेकिन बिंदी, तिलक और टीका जैसे हिंदू धार्मिक प्रतीकों का जिक्र नहीं था। कंपनी की पालिसी सनातन के खिलाफ है और यह बहुत बड़ी साजिश है। इस मौके पर महागर अध्यक्ष सागर ठाकुर, राधे गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *