देहरादून– 25 अप्रैल 2026 की रात्रि को पुलिस चौकी श्री केदार द्वारा समय 07:40 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि हेलीपैड के निकट एक व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अस्वस्थ व्यक्ति राहुल बेनीवाल (उम्र 20 वर्ष, निवासी दिल्ली) को रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तत्पश्चात SDRF को एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर परिसर में एक महिला का स्वास्थ्य खराब है। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने मधुबेन (उम्र 70 वर्ष), पत्नी चिमन भाई कोरत (उम्र 78 वर्ष), निवासी गुजरात को सांस लेने में तकलीफ की स्थिति में पाया। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से श्री केदार मंदिर परिसर से सुरक्षित बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *