देहरादून– 24 अप्रैल 2026 को एक बालक, नक्श अतुल पटेल, पुत्र अतुल पटेल, निवासी गुजरात, अपने पिता से बिछड़ गया था। इस संबंध में बालक के पिता अतुल पटेल द्वारा भैरव मंदिर में उपस्थित SDRF के कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल प्रकाश को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही दोनों जवानों द्वारा तत्काल बच्चे का फोटो एवं परिजनों का संपर्क नंबर लेकर सभी संबंधित ग्रुपों में प्रसारित किया गया तथा वायरलेस सेट के माध्यम से जानकीचट्टी एवं डाइवर्जन चौकी को भी सूचित किया गया।

तत्परता एवं कुशल समन्वय के परिणामस्वरूप खोजबीन कर बालक नक्श अतुल पटेल को सकुशल बरामद कर उसके पिता अतुल पटेल के सुपुर्द किया गया।

अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर अतुल पटेल ने SDRF टीम का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया तथा टीम के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *