हल्द्वानी। लोनिवि के सर्व में पता चला कि गौलापार से चोरगलिया (सितारगंज सीमा) तक हाईवे से रोजाना औसतन नौ हजार वाहन गुजर रहे हैं।

बड़ी ग्रामीण आबादी के साथ ही ऊधम सिंह नगर और पीलीभीत से लेकर लखीमपुर खीरी तक के लोग हल्द्वानी आने जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए लोनिवि ने मौजूदा सात मीटर सड़क को 15 मीटर से ज्यादा चौड़ा करने की कवायद शुरू कर दी है।

इसके लिए करीब सात हजार पेड़ों के कटान के साथ ही वनभूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा। इसलिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति भी जरूरी है। आगे सितारगंज से खटीमा तक एनएचएआई इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगा।

भीमताल सड़क से हर दिन 22 हजार वाहनों की आवाजाही

ट्रैफिक सर्वे में काठगोदाम से भीमताल को जाने वाली सड़क को भी शामिल किया गया था। यहां 22 हजार वाहनों की रोजाना आवाजाही की बात सामने आई है। वर्तमान सड़क 5.50 मीटर है। भविष्य में इसे सात मीटर किया जाएगा। पर्यटन के लिहाज से यह सड़क बेहद अहम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *