हल्द्वानी । प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विधायकों के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा हो सकती है। क्योंकि पार्टी इसी बैठक के जरिये मिशन-2027 का रोडमैप तैयार कर लेना चाहती है।

पार्टी सीधे तौर पर कमजोर प्रदर्शन करने वाले विधायकों को बदलने की बात से इन्कार कर चुकी है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया है कि जीतने वाले को ही टिकट मिलेगा।

कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट यह भी कहते हैं कि तीन महीने पहले हुए सर्वे में यह सामने आया था कि पार्टी 55 सीटों पर जीत हासिल कर रही है। बाहर से आने वाले नेताओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं।

प्रदेश प्रभारी व प्रदेश संगठन मंत्री के बिना ही बैठक

भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठकों में हमेशा से ही प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संगठन की बड़ी भूमिका रही है, लेकिन इस बार नए पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक में इन दोनों पदाधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ समय पहले प्रदेश में हुए विवाद में प्रदेश प्रभारी का नाम सामने आया था। इसके बाद से वह बैठकों में नहीं दिख रहे हैं। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री की नियुक्ति अभी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *