देहरादून- 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओम कल्याणम वैलनेस सेन्टर द्वारा परिसर के निकट वृक्ष विहीन पहाड़ो पर 1100 पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर ओम कल्याणम वैलनेस सेन्टर के व्यवस्थापक राहुल पंवार नेे बताया कि विकास की दिशा मे बढ़ते देहरादून मे लगातार बढ़ते तापमान व प्रदूषण को रोकने के लिए हम सभी को भारी मात्रा मे वृक्षारोपण करना चाहिए, इसी क्रम मे आज ओम कल्याणम की टीम व संस्थान मे समर कैंप पर आए बच्चो के साथ 1100 पेड़ लगाए गये।

राहुल पंवार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी वृक्षारोपण करने वाले पर्यावरण प्रेमियों से अपील की कि वृक्षारोपण के बाद बड़ा होने तक उस वृक्ष की देखभाल जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *